Ashwin Month 2024: किस दिन से शुरु हो रहा है अश्विन माह? जानें इसका महत्व और किन चीजों को बिल्कुल न करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 13, 2024

सनातन धर्म में त्योहार, व्रत और विशेष तिथियों का काफी महत्व है। इसके साथ ही हर एक माह की मुख्य विशेषता होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सातवां महीना अश्विन है, जिसे आश्वयुज के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यह वर्षा ऋतु यानी कि सावन के बाद और शरद ऋतु की शुरुआत के समय में आता है। है। अंग्रेजी कैलंडर के मुताबिक, सितंबर और अक्टूबर के मध्य का समय होता है। ज्योतिष के नजरिए से जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुरुआत होता है। आइए जानते हैं कब से अश्विन माह शुरु हो रहा है?

- अश्विन माह आरंभ तिथिः 18 सितंबर, दिन बुधवार

- अश्विन माह का समापन तिथि- 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार

अश्विन माह का महत्व जानें

- इस माह में कई सारे बड़े त्यौहार और व्रत आते हैं।

- अश्विन माह में नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा शामिल हैं।

- वहीं, करवा चौथ का व्रत त्यौहर भी आता है।

- अश्विन माह में हवन- अनुष्ठान करना बेहद शुभ होता है।

अश्विन माह में इन नियम का करें पालन

- इस माह में तामसिक भोजन भूलकर भी न खाएं।

- माना जाता है कि अश्विन माह में दूध को मदिरा के समान होता है।

- इस महीने में दूध का सेवन जितना कम करें उतना ही सही है।

-  अश्विन माह में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा को अर्घ्य जरुर दें। क्योंकि, अश्विन माह में चंद्रमा का महीना कहलाता है।

- अश्विन महीने में दान-कर्म, हवन-यज्ञ, अनुष्ठान ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?