जब महिला सशक्त होगी तभी पूरा परिवार सशक्त होगा: नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2018

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की 70वीं जयंती के मौके पर कामकाजी महिलाओं के लिए रियायती दर पर स्कूटर योजना की शुरूआत की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन की खरीद पर 50 फीसद रियायत दी जाएगी और इसकी अधिकतम सीमा 25 हजार रूपये होगी। उन्होंने इस योजना का लाभ हासिल करने वाली पांच महिलाओं को चाभी और पंजीकरण प्रमाणपत्र की प्रति सौंपी। उन्होंने जयललिता की 70वीं जयंती समारोह के मौके पर 70 लाख पौधरोपण अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि ये दोनों अभियान महिला सशक्तिकरण और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित होंगे।

 

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम परिवार में महिलाओं को सशक्त करते हैं तो हम पूरे घर को सशक्त बनाते हैं। जब हम महिलाओं को शिक्षित बनाते हैं तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि पूरा परिवार शिक्षित है।’’ उनकी अच्छी सेहत पूरे परिवार को स्वस्थ रखती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम उसका भविष्य सुरक्षित रखते हैं तो हम पूरे घर का भविष्य सुरक्षित करते हैं।’’

 

इस मौके पर पलानीस्वामी ने अपने संबोधन में मोदी से अनुरोध किया कि वह कावेरी प्रबंधन बोर्ड और कावेरी जल नियामक समिति का गठन करें जैसा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया था। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के मुताबिक कि अब तक 3,36,103 महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है जिनकी जांच की जा रही है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East Crisis का सिनेमा पर साया! टली Yash की Toxic की रिलीज, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 से टकराव टला

भारत के Chabahar पर हमला नहीं करेगा इजरायल, अमेरिका की सेना हटी पीछे !

पर्थ में मैच से पहले हुआ किट को लेकर हुआ बवाल, AIF का कुप्रबंधन पर भड़कीं भारतीय खिलाड़ी

Pushkar Holi Celebration 2026: परंपरा और Modern Party Culture का संगम, ऐसे मनाएं रंगों का ये खास Festival