कब होगा महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार? उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में राजनीति उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सरकार ने विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 40 विधायकों ने बगावत कर ली थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास आघाडी की सरकार खतरे में आ गई थी। विधायकों को मनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे ने खुद ही इस्तीफा दे दिया। महा विकास आघाडी की सरकार को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन हासिल का था। जब उद्धव ठाकरे की सरकार गिरी तो सभी को इस बात की उम्मीद थी कि भाजपा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया और एकनाथ शिंदे ने ही मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बात का ऐलान भी देवेंद्र फडणवीस ने किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा था कि वह महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। लेकिन बाद में आलाकमान के कहने पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना पड़ा। फिलहाल एकनाथ शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। शिवसेना के बागी विधायक भी अब मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? क्या बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी? 106 विधायकों वाली भाजपा कितने मंत्री पद की मांग कर सकती है? इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र केबिनेट विस्तार को लेकर जवाब आ गया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अपने क्षेत्र नागपुर में पहुंचे फडणवीस ने यह भी कहा है कि विदर्भ क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी