अनुराग ठाकुर के बयान पर बोले चिदंबरम, चुनाव आयोग नींद से कब जागेगा ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने पर मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला और दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के बयान 1930 के दशक के जर्मनी की याद दिलाते हैं। पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री लोगों को ‘गोली मारो’ के नारे के साथ उकसा रहे हैं। क्या यह एक तबके के खिलाफ हिंसा के लिए भड़काना नहीं है?’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘चुनाव आयोग नींद से कब जागेगा?’’

चिदंबरम ने दावा किया, ‘‘एक-एक दिन बीतने के साथ ही भाजपा की तरफ से जो बयानबाजी हो रही है वह 1930 के दशक के जर्मनी की याद दिलाती है।’’ दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा पर बरसे चिदंबरम, कहा- सत्ता में बैठे लोग हैं असली टुकड़े-टुकड़े गैंग

रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, “ देश के गद्दारों को”, जिस पर भीड़ ने कहा था, “गोली मारो सा***को।” रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ते हुए भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक