भाजपा ने PM की टीका घोषणा पर कहा, जब भी संकट आया, मोदी ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी को कोविड-19 टीका निशुल्क उपलब्ध कराए जाने और गरीबों को मुफ्त राशन दिए जाने की घोषणा के कदम की सराहना की और कहा कि जब भी संकट का समय आया, मोदी ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला है। प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार हर देशवासी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोना पड़े, इसके लिए मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवम्बर तक बढ़ा दिया है। इसके तहत 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मुफ़्त राशन मिलेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हमारा ध्येय है कि हर व्यक्ति को अन्न मिले, हर व्यक्ति का टीकाकरण हो। देश में जब भी कोई संकट आया, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा आगे बढ़कर देश का नेतृत्व किया है। नड्डा ने विपक्षी दलों को सुझाव दिया कि वे भ्रम फैलाने के बजाय मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में सकारात्मक योगदान दें। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीकाकरण अभियान पर हुई घोषणा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि उन्होंने जनता को बड़ी राहत देने के साथ ही महामारी के खिलाफ लड़ाई को नयी मजबूती प्रदान की है। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन किया जाना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

सिंह ने टीके के बारे में अफवाह फैलाने के प्रयासों पर निशाना साधने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि मोदी के संबोधन से देशवासियों में टीकाकरण अभियान के प्रति भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री की घोषणाओं की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह इस सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए भी राज्यों को टीका मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा और अगले दो सप्ताह में इससे जुड़़े दिशानिर्देश तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह भी कहा कि पूरे देश में सभी लिए के मुफ्त टीकाकरण 21 जून से शुरू होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त