फंड कहां से आएगा? महिला समृद्धि योजना को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पूछे सवाल

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने शनिवार को दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करने की भाजपा की वित्तीय सहायता योजना के कार्यान्वयन पर सवाल उठाया और कहा कि इस योजना से राष्ट्रीय राजधानी के बजट का 60 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वे अपना वादा पूरा करते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे। लेकिन, एक ही सवाल है कि इसके लिए पैसे कहां से आएंगे? भाजपा ने कहा था कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को यह सम्मान दिया जाएगा। अगर चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में करीब 72 लाख महिला मतदाता हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'नायक फिल्म के नायक जैसा महसूस कर रही हूं', अचानक दिल्ली की CM चुने जाने के सवाल पर बोलीं रेखा गुप्ता

गोपाल राय ने एएनआई से कहा, "चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था, इसलिए दिल्ली के लोग चाहते हैं कि बजट उसी के आधार पर तैयार किया जाए। पहली गारंटी दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये देने की थी और उन्होंने कहा था कि 8 मार्च तक महिलाओं को उनके खातों में वित्तीय सहायता मिल जाएगी।" आतिशी ने इससे पहले आप विधायकों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए नकद हस्तांतरण योजना--महिला समृद्धि योजना--का वादा किया था।

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार