कहां हैं पंजशीर के शेर अहमद मसूद ? तालिबान ने उनके घर में घुसने का किया दावा

By अनुराग गुप्ता | Sep 06, 2021

काबुल। पंजशीर पर तालिबान ने कब्जे का दावा किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी और कहा कि पंजशीर के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। इसी बीच पंजशीर के शेर माने जाने वाले अहमद मसूद का बयान सामने आया है। उन्होंने खुद के सुरक्षित होने की जानकारी है। दरअसल, रविवार को पंजशीर पर हवाई हमले किए गए थे। इस हमले में अहमद मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्ती की मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: क्या पंजशीर में पाकिस्तानी पायलट्स ने किए हवाई हमले ? अपना घर छोड़ ताजिकिस्तान चले गए अमरूल्ला सालेह 

कहां हैं अहमद मसूद ?

इसी बीच तालिबान ने अहमद मसूद के घर में घुसने का वीडियो जारी किया है। कहा जा रहा है कि अहमद मसूद ने भी पंजशीर को छोड़ दिया है और पड़ोसी मुल्क ताजिकिस्तान चले गए हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्दन एलायंस अभी भी उनके नेतृत्व में तालिबान के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। आपको बता दें कि तालिबान के साथ जारी खूनी संग्राम में अहमद मसूद के कई कमांडरों की मौत हो गई है। इसके बावजूद लड़ाकों ने डटे रहने का प्रण लिया है।


प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन