जमीन से आसमान, आतंकियों का काम तमाम, कहां चल रहा सबसे बड़ा एनकाउंटर? घिरा 'मसूद अजहर'!

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2025

जम्मू में जैश के आका मसूद अजहर के पांच मोहरों को घेर लिया गया। इन आतंकियों का काम तमाम होने की वाला है। जंगल के इलाके में सुरक्षाबल तेजी से आतंकियों के लोकेशन के नजदीक पहुंच रहे हैं। जमीन से लेकर आसमान दोनो मोर्चों से ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। ड्रोन और चॉपर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के डीजी खुद हथियार लेकर आतंकवादियों के खात्मे के मिशन में जुटे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में साल 2025 का सबसे बड़ा एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों के रडार पर पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आका मसूद अजहर के पांच मोहरे हैं। जिनकी घेराबंदी हो चुकी है और दिन रात मुठभेड़ चल रही है। इनका बचना नामुमकिन है। कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सान्याल गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान दूसरे दिन भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में छिपे आतंकवादियों के भारी हथियारों से लैस समूह की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

इस बीच, जारी गोलीबारी के दौरान सात वर्षीय बच्ची आंचल घायल हो गई। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों से पता चलता है कि इलाके में चार से पांच आतंकवादियों के घुसपैठ करने का संदेह है। खेतों में काम कर रहे एक स्थानीय जोड़े ने कथित तौर पर हथियारबंद संदिग्धों को देखा और सुरक्षा बलों को सतर्क किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। हाल ही में घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा अलर्ट बढ़ाए जाने के बाद यह मुठभेड़ हुई है। हताहतों या गिरफ़्तारियों के बारे में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर