'सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं...' सेना की कार्रवाई पर रेवंत रेड्डी ने उठाए सवाल, BJP का पलटवार

By अंकित सिंह | May 11, 2024

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताया है और कहा है कि कोई नहीं जानता कि ऐसा कुछ हुआ है या नहीं। रेड्डी ने पुलवामा घटना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की "विफलता" को भी उजागर किया, जिसमें 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। उनकी यह टिप्पणी पुलवामा हमले पर कांग्रेस नेताओं की ऐसी ही टिप्पणियों के बाद आई है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'अडानी-अंबानी से कांग्रेस को मिला कितना काला धन, क्यों गाली देना बंद कर दिया?' पीएम मोदी ने तेलंगाना में कांग्रेस से पूछा सवाल

रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता बंदी संजय कुमार ने पूछा कि तेलंगाना के सीएम सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें (रेवंत रेड्डी) याद रखना चाहिए कि 'फवाद चौधरी' जो उनके (रेवंत रेड्डी) सबसे बड़े नेता राहुल गांधी पर समर्थन बरसा रहे हैं, उन्होंने इमरान खान सरकार के मंत्री के रूप में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कहा था कि 'हमने पुलवामा तक घुस के मारा है'। रेवंत रेड्डी को या तो कोई ज्ञान नहीं है या (पाकिस्तान के प्रति) इतना प्यार है कि पाकिस्तान के मंत्री के ऐसा कहने के बाद भी वह देख और सुन नहीं पा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक