Beauty Tips: Facial Hair हटाने के लिए क्या है बेस्ट, ब्लीच या वैक्स, जानें कौनसा Beauty Treatment रहेगा सेफ

By अनन्या मिश्रा | Jan 12, 2026

खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है। वहीं महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। इसमें ब्लीचिंग और वैक्सिंग भी शामिल है। फेशियल हेयर को हटाने के लिए महिलाएं या तो चेहरे पर ब्लीच करती हैं, या फिर फेशियल वैक्स का सहारा लेती हैं। हालांकि महिलाओं के लिए यह कह पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि इन दोनों में से कौन सा तरीका बेस्ट है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फेशियल वैक्स और ब्लीच दोनों के फायदे और नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के लाल-दर्दनाक Pimples से हैं परेशान? मुल्तानी मिट्टी का ये देसी नुस्खा देगा Instant Relief

फेशियल हेयर ब्लीच के फायदे

सिर्फ 15 मिनट में फेशियल ब्लीज हो जाता है और आप इसको खुद से घर पर भी कर सकती हैं।

फेशियल हेयर ब्लीज से आप हेयर रिमूवल रिस्क को कम कर सकती हैं।

नुकसान

हालांकि इससे हर तरह की स्किन और बालों को लाभ नहीं होता है। अगर आपकी स्किन का रंग गहरा है, तो आपके फेशियल हेयर नजर आ सकते हैं।

इसका रिजल्ट लंबे समय तक नहीं रहता है। इसकी वजह से आपको हर थोड़े दिन में ब्लीच करना पड़ता है।

कभी-कभी फेशियल हेयर ब्लीज से आपको एलर्जी भी हो सकती है।

अगर आप स्किन पर इसको देर कर लगाती हैं, तो इससे स्किन बर्न या स्किन इरिटेशन झेलनी हो सकती है।

फेशियल वैक्स

फेशियल वैक्सिंग करने के दौरान चेहरे के बालों पर वैक्स लगाकर इसको जड़ से खत्म किया जाता है। यह अनचाहे फेशियल हेयर को हटाने का सबसे आम तरीका है।

फेशियल वैक्सिंग के फायदे

फेशियल वैक्सिंग से आपके चेहरे के बालों को जड़ से निकालकर इसको चिकना बनाता है।

इसका असर दो सप्ताह या फिर इससे अधिक समय तक रह सकता है।

अगर आप नियमित रूप से वैक्सिंग करती हैं, तो फेशियल हेयर का विकास कम हो जाता है।

यह चेहरे के छोटे हिस्से से बालों को हटाने का एक प्रभावी तरीका है।

फेशियल वैक्सिंग के नुकसान

फेस की स्किन नाजुक होती है और वैक्सिंग करते समय स्किन की ऊपरी परत वास्तव में निकल जाती है।

वैक्सिंग करने से स्किन में जलन, स्किन रोग, स्किन इंफेक्शन और एलर्जी हो सकती है।

फेशियल वैक्सिंग की वजह से फेस रैश, स्किन डिस्कलरेशन और पिंपल्स की समस्या हो सकती हैं।

वहीं फेशियल हेयर फिर से आने से आपको खुजली हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने गिनाईं Energy Sector की उपलब्धियां, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति पर भी रखें विचार

दूसरी बार ठगी का शिकार हुए Archana Puran Singh के बेटे Ayushmaan, इस बार लगा 87 हजार का चूना

Akshay Kumar की Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Farsi Salwar Suit का नया Fashion Trend, देगा आपको क्लासी और एकदम Royal Look