'कौन सा झंडा उठाना चाहते हैं फारूक', तिरंगा बयान पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, बोले- ये गद्दार गैंग है

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो टूक जवाब देते हुए विवादित बयान दिया। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह लोग पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाने वाले लोग हैं और इन्हें तिरंगे से दिक्कत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला कौन सा झंडा उठाना चाहते हैं ?

गद्दार गैंग है गुपकार

हिंदी न्यूज चैनल 'टाउम्स नाउ' के साथ बातचीत में भाजपा प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए पूछा कि वो कौन सा झंडा उठाना चाहते हैं ? भाजपा नेता ने कहा कि यह वही लोग हैं जो पाकिस्तान के सुर से सुर मिलाते हैं, जो चीन की मदद लेकर आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करना चाहते हैं। जो कहते हैं कि कोई तिरंगा उठाना वाला नहीं होगा अगर 370 हटा तो...

उन्होंने कहा कि वुरहान वानी और अफजल गुरू की पैरवी करते हैं। लाल चौक से लेकर लाल किले तक तिरंगा लहरा रहा है, आज पूरे देश में हमारी बात हो रही है। आर्टिकल 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का एकीकरण हुआ है, निश्चित रूप से यह लोग परेशान है। यह बार-बार पाकिस्तान और आतंकवादियों की पैरवी करते हैं, इसलिए इन्हें तिरंगे से दिक्कत होती है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर विपक्ष में असंतोष, कैसे जुटा पाएंगे समर्थन ? 

भाजपा नेता ने कहा कि इनका कौन सा झंडा है ? यदि तिरंगे को घर में रखा जाए तो फारूक अब्दुल्ला कौन सा झंडा उठाना चाहते हैं ? लाल झंडा या हरा झंडा ? यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर है। इसी बीच उन्होंने कहा कि यह गुपकार नहीं गद्दार गैंग है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी