5 महीने से गायब मोजतबा खामनेई का कौन सा सरप्राइज वीडियो ईरान ने किया जारी, जानें इसमें क्या दिखा?

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2026

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामनेई का पहला वीडियो सामने आ गया है और ईरान के ही सेमी ऑफिशियल न्यूज़ एजेंसी मेहर ने 28 फरवरी को इसे जारी किया है। जब यूएस और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला हमला किया था जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयुतुल्लाह अली खामिनई की मौत हो गई थी। उसके बाद उनके बेटे मोजतबा अली खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। तब से लेकर अब तक वो कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे। उनका कोई वीडियो नहीं आया। हां, गाहे बगाहे वो संदेश देते थे। मैसेजेस उनके आते थे। लेकिन वह कभी भी पब्लिकली दिखे नहीं और अब उनका यह 12 सेकंड का वीडियो ईरान ने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वह समर्थकों के बीच बैठे हैं। उम्दा हालत में दिख रहे हैं। बातचीत करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कोई तारीख नहीं है। लोकेशन का कोई जिक्र नहीं है। ईरान की मेहर सेमी ऑफिशियल जो न्यूज़ एजेंसी है उसने शेयर किया है। लेकिन यह नहीं पता है कि कब की यह वीडियो है। जंग के पहले की वीडियो है या जंग के बाद की वीडियो है। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी पल हो सकती है मौत...मोजतबा खामनेई को लेकर इजरायल ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा, ईरान के जवाब ने दुनिया को चौंकाया

बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज़ को एक इंटरव्यू में बताया कि ईरान का जो शीर्ष नेतृत्व है वो लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस जंग के बाद मोजतबा खामनेई  की हालत ऐसी है कि वो 90% जा ही चुके हैं और काम करने में असमर्थ हैं। ऐसा ट्रंप ने दावा किया था। दूसरी ओर ईरानी सरकारी अधिकारियों ने मोजतबा खामनेई  की चोट की गंभीरता को कम बताते हुए कहा था कि यह केवल मामूली चोटें हैं जो सही हो रही हैं वह दिन पर दिन रिकवर करते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोजतबा खामनेई  ने अब भी बड़े फैसले की देखरेख कर रहे हैं और निर्देश जारी कर रहे हैं। हालांकि किसी भी वो सार्वजनिक कार्यक्रम में पब्लिकली नहीं दिखे हैं। देश को संबोधित करते नहीं दिखे हैं। ईरान और विदेशों में उनकी सेहत और नेतृत्व क्षमता को लेकर अफवाहें जरूर बढ़ रही थी। पश्चिमी मीडिया के रिपोर्ट सामने आ रहे थे जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। लिखित बयानों और बिचौलियों के जरिए ही बातचीत वो कर रहे हैं। ऐसे तमाम दावों के बीच में फाइनली ईरान की तरफ से यह वीडियो शेयर किया गया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में अपने पिता की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर वो बने थे। यह पद संभालने के बाद से कभी जनता के सामने नहीं आए और सिर्फ लिखित बयानों के जरिए ही उन्होंने संवाद किया है। यहां तक कि वो अपने पिता के जनाजे में भी नजर नहीं आए थे। 

प्रमुख खबरें

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स

Rahul Gandhi में राजनीतिक समझ की कमी, BJP बोली- अकेले चुनाव नहीं जीत सकती Congress