Pakistan ने भेजा भारत को कौन सा ऑफर, Modi ने ठुकराया

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

पहले धमकी और फिर गिड़गिड़ाहट पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टों ने जब सिंधु जल संधि को लेकर भारत को खून बहाने की धमकी दी थी तो पूरा देश गुस्से में था। लेकिन अब हालत ये हो गई है कि बिलावल खुद बातचीत के लिए हाथ जोड़ते फिर रहे हैं। भारत ने साफ कह दिया कि अब बातचीत नहीं एक्शन होगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि के मामले में भारत को धमकाया और चुनौती दी थी। भुट्टो ने कहा कि दरिया में या तो हमारा 'पानी' बहेगा, या फिर हमारा (भारत का) 'खून' बहेगा। भुट्टो की यह प्रतिक्रिया जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद आई। 23 अप्रैल को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने प्रतिक्रिया में कई सख्त उपायों की घोषणा की, जिसमें सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करना भी शामिल है। पाकिस्तान का मतलब साफ था कि सिंधु जल को रोकने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ हिंसा पर उतर आएगा। लेकिन अब उसी बिलावल के तेवर बदल गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच NSA डोभाल, विदेश मंत्री जयशंकर BRICS बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना

यही बात बिलावल भुट्टो को समझ आ गई। पहले शेर बनकर दहाड़ने वाले बिलावल भुट्टो अब मिमियाते हुए नजर आ रहे हैं। एआरवा न्यूज से बात करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमने भारत को बातचीत का ऑफर दिया था। दुनिया के कई देश भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं। मतलब अब पाकिस्तान भारत से हाथ जोड़कर बात करने की गुजारिश कर रहा है। लेकिन भारत ने भी साफ कर दिया कि अब बातचीत तो नहीं होगी और न कोई रियायत होगी। पाकिस्तान को मोदी सरकार का साफ संदेश है कि अब बात केवल एक ही भाषा एक्श की भाषा में होगी। ये वही पाकिस्तान है जो बातचीत की बात करता है और हर बार धोखा देता है, हमला करता है। फिर माफी मांगता फिरता है। 

प्रमुख खबरें

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन

Raj Kapoor ने रखा था नाम सिद्धिमा, 46वें Birthday पर जानें Kareena Kapoor के अनसुने किस्से