ट्रंप कर रहे थे मनमानी, इधर रूस ने यूक्रेन पर दाग दी ओरेशनिक मिसाइल, कीव से लवीव तक मची तबाही

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2026

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किया। हमले में कई रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कई आवसीय इमारतों के नुकसान होने की खबर भी है। धमाकों से पूरे कीव में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते नजर आए। लवीव पर एक साथ छह ऑर्शनिक मिसाइल से अटैक किए गए हैं। मिसाइलों में न्यूक्लियर हथियार नहीं लगे थे। ये रूसी मिसाइल पोलैंड की तरफ जा रही थी। यूरोप के छह शहर इसके जरिए तबाह किए जा सकते थे। अब पुतिन का देखिए इरादा क्या है। यूरोप को रूस ने इस हमले के जरिए बहुत सख्त संदेश दिया है। पोलैंड जर्मनी के लिए यह हमले निश्चित तौर पर एक बड़ी चेतावनी है।

रूस ने पश्चिमी शहर लवीव में भी एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। लवीव के मेयर आंद्रियी सादोवयी ने कहा कि बाद में यूक्रेन की वायुसेना की पश्चिमी कमान ने बताया कि मिसाइल की गति करीब 13,000 किलोमीटर प्रति घंटा थी और उसके सटीक प्रकार की जांच की जा रही है। कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने कहा कि हमले में राजधानी के कई जिलों को निशाना बनाया गया। देस्नियान्स्की जिले में एक ड्रोन बहुमंजिला इमारत की छत पर गिर गया, जबकि इसी जिले के एक अन्य स्थान पर हमले के कारण एक आवासीय इमारत की पहली दो मंजिल क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसे भी पढ़ें: Russian oil पर भारत-अमेरिका तनाव के बीच पोलैंड ने भारत का किया समर्थन

डीनिप्रो जिले में ड्रोन के हिस्से गिरने से एक बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा और आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने बताया कि हमले के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश को रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण के इरादों के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि रूस राजधानी में भीषण ठंड का फायदा उठाना चाहता है। कीव में बर्फबारी के कारण सड़कें और गलियां बेहद फिसलन भरी हो गई।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप