यूक्रने के रक्षा मंत्रालय और प्रमुख बैंक को रूस ने बनाया था हमला, अमेरिका का बड़ा दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने हाल में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय और प्रमुख बैंक को निशाना बनाते हुए किए गए साइबर हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। व्हाइट हाउस की मुख्य साइबर अधिकारी एने नेऊबर्जर ने साइबर हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और इन खुलासों से रूस और यूक्रेन के बीच पहले से चल रहा तनाव और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें: रुस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले करने का लिया फैसला, जो बाइडेन का बड़ा दावा

साइबर अधिकारी ने कहा कि इस सप्ताह हुए हमले का ‘‘असर सीमित’’ था क्योंकि यूक्रेनी अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति पर काबू पाते हुए नेटवर्क व्यवस्था बहाल कर ली थी,लेकिन इस बात की आशंका है कि वे अधिक विनाशकारी हमलों की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस लिए तत्परता के साथ इन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है क्योंकि इन बर्ताव को जल्द रोके जाने की जरूरत है। साइबर अधिकारी के अनुसार ऐसे कोई खुफिया संकेत नहीं हैं कि अमेरिका पर साइबर हमले होंगे।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand: वेलिंगटन में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के दम पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया

झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान