व्हाइट हाउस ने बॉब वुडवर्ड की किताब को ‘‘गढ़ी हुई कहानियां’’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2018

वॉशिंगटन। जानेमाने खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की नई किताब के बारे में व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि को खराब दिखाने के लिए ‘‘ कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं।’’ किताब का शीर्षक है ‘‘ फीयर : ट्रंप इन द व्हाइट हाउस ’’। 448 पन्नों की किताब 11 सितबंर से पाठकों को मिलने लगेगी।

दावा किया जा रहा है कि इसमें व्हाइट हाउस के काम करने के तरीकों और ट्रंप के कार्यकाल में फैसले लेने की प्रक्रिया की जानकारी है। वॉशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके साथ किताब के कुछ अंश भी छापे थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘ यह किताब कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं, जिनमें से कई असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों की ओर से कही गई हैं ताकि राष्ट्रपति की छवि को खराब दिखाया जा सके।’’

अमेरिका के शीर्ष पत्रकारों में शामिल वुडवर्ड ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं। उन्होंने रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक अमेरिका के आठ राष्ट्रपतियों के बारे में लिखा है। किताब में उन्होंने ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के बारे में नकारात्मक छवि पेश की है, साथ ही ट्रंप और उनके कर्मचारियों के बीच मतभेदों का भी जिक्र किया है। वुडवर्ड ने कहा कि उन्होंने कई बार ट्रंप से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि जब राष्ट्रपति ने अंतत: उनसे बात करनी चाही तब तक वह किताब पूरी कर चुके थे।

 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ