व्हाइट हाउस ने अमेरिकी हथियार नियंत्रण प्रस्ताव पर पुतिन के जवाब को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका और रूस ने सामरिक परमाणु बलों पर अपने अंतिम कानूनी पेंच को दूर करने संबंधी एक दूसरे के प्रस्ताव शुक्रवार को खारिज कर दिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि को बिना किसी शर्त के आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संधि की समयसीमा जल्दी ही समाप्त होने वाली है। वहीं व्हाइट हाउस ने इसे ‘‘बेकार’’ बताया।

इसे भी पढ़ें: रिपब्लिकन सीनेटर ने चुनावी रैली में कमला हैरिस का गलत नाम लेकर उड़ाया मजाक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि रूस अपने रुख पर दोबारा विचार करे। ट्रंप ने दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के अभियान के अंतिम दिनों में अपनी विदेश नीति रिकॉर्ड के बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया, और यद्यपि वह कहते हैं कि वह परमाणु हथियार नियंत्रण के पक्षधर हैं लेकिन उन्होंने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि को त्रुटिपूर्ण बताया और कहा कि यह अमेरिका के पक्ष में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन का डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप, कहा- उन्हें लगाव और उथल-पुथल में मजा आता है

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने 2010 में ‘न्यू स्टार्ट’ संधि पर हस्ताक्षर किए थे और यह फरवरी में 2021 समाप्त होने वाली है। पुतिन ने शुक्रवार को न्यू स्टार्ट को बिना किसी शर्त के कम से कम एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा,‘‘ इतने वर्षों में न्यू स्टार्ट ने काम किया और हथियार की दौड़ को सीमित करके की अहम भूमिका को निभाया है। वहीं ब्रायन ने कहा, ‘‘ परमाणु हथियार पर रोक लगाए बिना न्यू स्टार्ट को बढ़ाने का राष्ट्रपति पुतिन का जवाब किसी काम का नहीं है।

प्रमुख खबरें

Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

Gurugram Police ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhurandhar Box Office Collection | रणवीर सिंह की धुरंधर रचेगी इतिहास, 1000 Cr क्लब में शामिल होने से बस थोड़ा सा दूर

दिल्ली वायु प्रदूषण: नो PUC, नो फ्यूल अभियान के पहले दिन 3700 वाहनों का किया गया चालान