डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक से कोवैक्सीन के संबंध में अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा|  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तकनीकी सलाहकार समूह ने मंगलवार को भारत के स्वदेश निर्मित कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की सूची में शामिल करने के लिए अंतिम लाभ-जोखिम मूल्यांकन करने के वास्ते भारत बायोटेक से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड: संरा ने साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी आबादी के टीकाकरण की रणनीति पेश की

तकनीकी सलाहकार समूह ने मंगलवार को भारत के स्वदेशी टीके को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करने के लिए कोवैक्सीन के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक की।

कोवैक्सीन को आपातकलीन उपयोग की सूची में शामिल करने के संबंध में पीटीआई-की तरफ से ईमेल के माध्यम से पूछे गए एक सवाल के जवाब में डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘‘तकनीकी सलाहकार समूह ने आज (मंगलवार को) बैठक की और फैसला किया कि टीके के वैश्विक उपयोग के मद्देनजर अंतिम लाभ-जोखिम मूल्यांकन के वास्ते निर्माता से अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे जाने की जरूरत है।’’

इसने कहा कि समूह को निर्माता से यह स्पष्टीकरण इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना है जिस पर तीन नवंबर को बैठक करने का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें: भारत में 15 से 24 साल के बच्चों में सात में से एक बच्चा उदास महसूस करता है : यूनिसेफ रिपोर्ट

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर