वैक्सीन और वैक्सीनेशन के खिलाफ भय पैदा करने वाले सेहत के साथ-साथ देश के भी दुश्मन: नकवी

By अंकित सिंह | Jun 04, 2021

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन लोगों पर हमला बोला है जो लोग वैक्सीन और वैक्सीनेशन के खिलाफ लोगों में भय का माहौल बना रहे हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि वैक्सीन और वैक्सीनेशन को लेकर जो लोग भय का माहौल बना रहे हैं। वे लोगों की सेहत के दुश्मन तो है ही साथ में देश के भी दुश्मन है। वैक्सीन ही कोरोना के खात्मे की गारंटी है। आपको बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के चमरौआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। गौरतलब है कि देश में अब भी कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। ऐसी कई खबरें लगातार आती है जिनसे यह पता चलता है कि लोग अब भी वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत