कौन फैसला करता है कि किसे अवॉर्ड मिलेगा? पद्म श्री न मिलने पर विनेश फोगाट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया।

इसे भी पढ़ें: छोटे भाई कोबे ब्रायंट की मौत पर भावुक हुए माइकल जोर्डन

विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर स्क्रीनशाट डाला जिसमें लिखा था कि हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिये मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि योग्य खिलाड़ी को हर बार छोड़ दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग को है ऋषभ पंत पर भरोसा, बोले- जल्द टीम इंडिया में खेलेगा

2020 पुरस्कारों में भी ऐसा ही हुआ। कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? क्या ज्यूरी में मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह काम भी कैसे करता है। अंत में यह सब कुछ थोड़ा अनुचित नजर आता है।

प्रमुख खबरें

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Asian Games में Esha Singh, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते रजत पदक, भारत के कुल 43 मेडल

Jitiya Vrat पर बच्चों से कराएं ये 3 शुभ कार्य, मिलेगा निरोगी काया और दीर्घायु का वरदान

पेंडिंग Traffic Challan पर नहीं बनेगा RC, Fitness और PUC, Supreme Court ने दिए कई सुझाव