अमेरिका में मंदिर पर किसने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, भारत का एक्शन शुरू

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2025

सनातन की अदभुत मिसाल सात समुंदर पार अमेरिका में है। लेकिन ट्रंप के देश के कट्टरपंथियों को दिव्य मंदिर रास नहीं आ रहा है। अभी तक तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में ही हिंदू खतरे में थे। लेकिन अब ट्रंप के अमेरिका में भी हिंदुओं पर खतरा मंडरा रहा है। इस बात का सबूत भी सामने आया है। अमेरिका में राधा रानी और भगवान कृष्ण के मंदिर को निशाना बनाया गया है। अमेरिका के इस्कॉन मंदिर में गोलीबारी की गई और वो भी करीब तीस राउंड की फायरिंग हुई है। दीवारों में फंसी गोलियां बता रही है कि हमलावर ने कितने घातक हथियारों से मंदिर को निशाना बनाया है। जिस जगह मंदिर पर हमला हुआ वो अमेरिका के यूटा राज्य का इलाका है। ये मंदिर सलाना होली के सेलिब्रेशन के लिए विश्वभर में मशहूर है। दो दशक पुराना ये मंदिर स्पेनिश फोर्ट में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। 

इसे भी पढ़ें: Air India की दिल्ली-अमेरिका फ्लाइट में आयी दिक्कत, वियना में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द, यात्रियों को उतारा गया

भारत की प्रतिक्रिया

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि हम यूटा के स्पैनिश फोर्क में इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। वाणिज्य दूतावास सभी भक्तों और समुदाय को पूर्ण समर्थन देता है और स्थानीय अधिकारियों से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता है। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में 9 मार्च को एक अन्य घटना घटी थी, जिसमें कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के हिंदू मंदिर को लॉस एंजिल्स में तथाकथित 'खालिस्तानी जनमत संग्रह' से कुछ दिन पहले अपवित्र कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी