India US Tariff Dispute: कौन हैं जेसन मिलर, टैरिफ पर तनाव के बीच ट्रंप से की मुलाकात, दूर होगी उलझन?

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

राजनीतिक लॉबिस्ट जेसन मिलर  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन के सदस्यों से ऐसे समय में मुलाकात की, जब नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंध अमेरिकी टैरिफ को लेकर तनावपूर्ण हैं। मिलर को इसी साल अप्रैल में भारत सरकार ने ट्रंप प्रशासन तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए नियुक्त किया था। इसके लिए कथित तौर पर उन्हें 18 लाख अमेरिकी डॉलर देना तय किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Israel का गाजा मिशन, ट्रंप की फाइनल चेतावनी, लोगों को साउथ की तरफ किया जाएगा शिफ्ट?

इस साल फरवरी में हालात अप्रत्याशित रूप से बदलने लगे जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे, जबकि ट्रंप ने भारतीय नेता के साथ बातचीत से कुछ ही देर पहले नई दिल्ली पर "पारस्परिक टैरिफ" लगाने की घोषणा की। मई में जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर सटीक हमले के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, तो ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की और युद्धविराम को संभव बनाया। भारत ने युद्ध विराम में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप से इनकार किया।

प्रमुख खबरें

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना