ट्रंप के ट्रेड गुरु को मस्क ने कराया सच से सामना, बौखलाकर अब अनाप-शनाप बोलने लगे

guru
ANI
अभिनय आकाश । Sep 8 2025 7:45PM

पीटर नवारो ने ताजा पोस्ट में एक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि ये एक और बकवास। सच: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से पहले भारत ने बड़ी मात्रा में रूसी तेल नहीं खरीदा था। यह खून का पैसा है और लोग मर रहे हैं। इसके बाद नवारो ने अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने  एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स पर एक और निशाना साधा, जब उसने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के बारे में उनके दावों को संदर्भ देते हुए कम्युनिटी नोट जोड़ा। पीटर नवारो ने ताजा पोस्ट में एक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि ये एक और बकवास। सच: रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से पहले भारत ने बड़ी मात्रा में रूसी तेल नहीं खरीदा था। यह खून का पैसा है और लोग मर रहे हैं। इसके बाद नवारो ने अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया। 

इसे भी पढ़ें: Israel का गाजा मिशन, ट्रंप की फाइनल चेतावनी, लोगों को साउथ की तरफ किया जाएगा शिफ्ट?

गौरतलब है कि पीटर नवारो डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड और मैन्‍युफैक्‍चरिंग मामलों के वरिष्ठ सलाहकार हैं। 'एक्‍स' ने नवारो के कॉमेंट्स को 'फैक्‍ट-चेक' किया। इस पर एलन मस्क ने जवाब दिया। मस्क ने कहा कि एक्‍स पर लोग ही तय करते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। रअसल, मामला तब शुरू होता है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने उनके पोस्ट पर फैक्ट चेक जोड़ दिया। नवारो ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया था कि भारत रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है और इस राजस्व से रूस का वॉर मशीन चल रहा है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर नवारो ने लिखा कि भारत केवल मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीदता है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले उसने एक बूंद भी तेल नहीं खरीदा था। भारत सच झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर जितना धमका रहे, पुतिन उतना यूक्रेन पर कहर बरसा रहे, अब 800 ड्रोन दाग दिए

इसी के बाद एलन मस्क एक्टिव हो जाते हैं। फिर एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स ने उनके पोस्ट पर एक कम्युनिटी नोट जोड़ दिया, जिसमें कहा गया कि भारत का रूसी तेल खरीदना कानूनी और संप्रभु अधिकार है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है। ये भी बताया गया कि अमेरिका खुद अरबों डॉलर का रूसी सामान जैसे यूरेनियम आयात कर रहा है। इसलिए भारत पर सवाल उठाना दोहरा मापदंड है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के फैक्ट चेक के बाद ट्रंप के करीबी नवारो फिर से भड़क उठे और उन्होंने अपने अंदाज में एलन मस्क पर हमला बोलते हुए लिख दिया कि वाह, मस्क लोगों की पोस्ट पर प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। नीचे दिया गया घटिया नोट भी यही है। भारत रूस से तेल सिर्फ मुनाफा कमाने के लिए खरीदता है। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन उच्च गति से चल रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो, अमेरिकियों की नौकरियां छीनना बंद करो। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़