कौन हैं संजय जोशी, जिन्होंने संगठनात्मक कौशल के दम पर भाजपा को किया मजबूत

By अंकित सिंह | Apr 06, 2022

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को समझने वाले लोग संजय जोशी को भी जानते होंगे। संजय जोशी भाजपा संगठन के महामंत्री थे। गुजरात भाजपा के सदस्य होने के साथ-साथ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य करें। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव संगठन के रूप में अप्रैल 2001 से 2005 तक काम किया। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई बड़े काम किए। संजय जोशी का जन्म 6 अप्रैल 1962 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने नागपुर की एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर भी काम किया। हालांकि उनके अंदर राष्ट्रवाद की भावना भरी हुई थी। यही कारण था कि वह आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। उनके अंदर बेहतरीन संगठनात्मक कौशल था। यही कारण है 1988 में उन्हें गुजरात भाजपा में शामिल किया गया। 

इसे भी पढ़ें: BJP Foundation Day: जेपी नड्डा बोले- भाजपा ग़रीबों की पार्टी, सेवा ही हमारा लक्ष्य है

हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दूरी दिखने लगी। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब इसमें और दरार देखने को मिला। संजय जोशी ने 13 सालों तक गुजरात में काम किया और एक ताकतवर नेता बने। कहते हैं कि संजय जोशी के संगठनात्मक कौशल का ही नतीजा था कि गुजरात में पार्टी ने अकेले अपने दम पर 1995 का चुनाव जीता। बाद में संजय जोशी को दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने संगठन में कई बड़े काम किए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने और खड़ा करने में संजय जोशी का बेहद ही ज्यादा योगदान रहा है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच