Sheikh Hasina की बेटी को कौन रोक रहा है अपनी मां से मिलने से? क्या भारत की तरफ से है कोई पाबंदी या मामला ही कुछ और है

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2024

बांग्लादेश में 5 अगस्त को हुए हिंसा और पीएम आवास गण भवन की ओऱ बढ़ती भीड़ के बाद सेना से मिले 45 मिनट के वक्त के बीच शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए ढाका छोड़ दिया। उन्होंने शरण के लिए भारत को चुना और गाजियाबाद का हिंडन एयरबेस उनका नया ठिकाना बना है। शेख हसीना की अनिश्चितता को लेकर उनका परिवार भी टेंशन में नजर आ रहा है। दिल्ली में रह रही उनकी बेटी बांग्लादेश में हुई हिंसा और मां के देश छोड़ने पर अफसोस जाहिर किया है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद ने कहा कि वह अपने देश में लोगों की जान जाने से,साथ ही ऐसे कठिन समय में अपनी मां को देख नहीं पाने से, उन्हें गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी हैं। बांग्लादेश में छात्रों के सरकार विरोधी-प्रदर्शनों के कारण हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ने के बाद भारत में शरण ली। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina का अगला कदम क्या होगा? भारत की तरफ से आया ये बयान

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को उन्होंने सभी से “शांति कायम करने” और “हर प्रकार की हिंसा से बचने” की अपील की। वहीं दूसरी ओर प्राधिकारी कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण करने में जुटे हैं। शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद देश के सुरक्षा महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने बुधवार को घोषणा की कि अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे शपथ लेगी।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति