Rajasthan में अगला सीएम चेहरा कौन? सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Feb 17, 2023

राजस्थान में कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। इस साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लगातार पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट लगातार आमने-सामने ही रहता है। सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने हाल में ही राजस्थान में बदलाव की बात की थी। उन्होंने साफ तौर पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। एक विधायक ने तो यह तक कह दिया कि अगर सचिन पायलट मुख्यमंत्री का चेहरा होते हैं तभी राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। इन सबके बीच राजस्थान में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर सचिन पायलट से सवाल पूछा गया।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: कांग्रेस विधायक का बयान, पायलट को नेतृत्व देने के बाद ही राज्य में दोबारा बनेगी सरकार

इससे पहले सचिन पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा था कि अगर सचिन पायलट को नेतृत्व देते हैं तो 100% सत्ता रिपीट होती है। जनता अगर ये चाहती है तो होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तो बार-बार कह रहा हूं कि राजस्थान की जनता और युवा चाहती है कि सचिन पायलट अगर कांग्रेस का चेहरा होते तो सरकार दोबारा बन सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं सचिन पायलट के साथ हूं अगर वो नहीं होते तो मैं चुनाव नहीं जीतता। वहीं, कांग्रेस के एक विधायक और विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने सचिन पायलट को लेकर कहा था कि यह हाईकमान पर निर्भर है, मेरे पास इसका जवाब नहीं है कि वह (सीएम) बनेंगे या नहीं। 

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा