आखिरी कौन रच रहा ट्रेन पलटाने की साजिश? रोकने के लिए क्या कदम उठा रही सरकार? रेल मंत्री का आया जवाब

By अंकित सिंह | Sep 24, 2024

ट्रेनों को लेकर हाल के दिलों में जिस तरीके से खबरें आ रही है, उससे हर भारतीय चिंतित हो रहे होंगे। लगातार ट्रेनों को पलटने की साजिश का खुलासा हो रहा है। पटरियों पर शरारती तत्व कुछ ऐसे काम कर रहे हैं जिसकी वजह से एक्सीडेंट की संभावनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की ओर से किस तरीके के कदम उठाए जा रहे हैं? क्या रेलवे राज्य सरकारों से सहयोग ले रहा है? इसी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान सामने आया है।

मंत्री ने कहा कि राज्य के डीजीपी, गृह सचिव और एनआईए भी शामिल हैं... जो कोई भी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है। पूरा रेलवे प्रशासन काफी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। वैष्णव ने कहा कि उनका मंत्रालय मामले की तह तक जाने के लिए सभी जोन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी अवैध गतिविधियों के पीछे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो और हम अपराधियों का पता लगा सकें। 

इसे भी पढ़ें: TIME पत्रिका की सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आया इन भारतीयों का नाम, देखकर होगा गर्व

हालाँकि, मंत्री ने एनआईए की भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया। यह घटनाक्रम ऐसे कई उदाहरणों के बाद सामने आया है जब लोकोमोटिव पायलटों ने रेलवे ट्रैक पर हानिकारक वस्तुएं देखी हैं, जिनका उद्देश्य ट्रेन को पटरी से उतारना या यात्रियों के जीवन को नुकसान पहुंचाना था। 22 सितंबर को, कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर देखा और किसी दुर्घटना से बचने के लिए समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। ऐसी ही एक घटना 15 सितंबर को हुई जब कालिंदी एक्सप्रेस के कानपुर में रुकने से ठीक पहले एक क्षतिग्रस्त सिलेंडर और अन्य हानिकारक वस्तुएं मिलीं।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा