Political Party: जनता की नजरों में कौन 'असली शिवसेना', जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। तो वहीं शिवसेना के विभाजन के बाद महाराष्ट्र में पहली बार हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के दोनों ही धड़ों के सामने खुद को 'असली शिवसेना' साबित करने की चुनौती होगी। हालांकि इस साल की शुरूआत में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तो दोनों ही शिवसेनाओं के बीच 13 सीटों पर मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें से शिंदे सेना को 6 और उद्धव सेना को 7 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि इस पर पूरे देश की नजर होगी कि महाराष्ट्र में हो रहे चुनाव में कौन सी 'शिवसेना' ज्यादा ताकतवर होकर उभरती है।

इसे भी पढ़ें: वोट जिहादियों और अराजकतावादियों के खिलाफ लड़ाई में Devendra Fadnavis को मिल गया RSS का समर्थन

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी शिंदे सेना को असली शिवसेना करार दिया और पार्टी का नाम 'शिवसेना' और पार्टी का चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' शिंदे गुट के पास रहेगा, यह आदेश दिया। इस तरह से कुल मिलाकर कहा जाए, तो महाराष्ट्र ने पिछले 5 सालों में अप्रत्याशित उथल-पुथल देखी। राज्य ने एक के बाद एक कई सियासी झटके झेले। साल 2019 से 2024 तक 5 साल का कार्यकाल महाराष्ट्र की राजनीति में अप्रत्याशित घटनाओं का दौर रहा है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी केस: चार्जशीट के बाद दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली

Fariba Hashimi बनीं 2002 के बाद Asian Games में पदक जीतने वाली पहली अफगान महिला

Election Commission विवाद और GDP अनुमान में बढ़ोतरी समेत आज रात की बड़ी खबरें

Angel One के Dinesh Thakkar ने Mumbai के Juhu में 711 करोड़ में खरीदी सात मंजिला इमारत