F-35 का फ्यूज कंडक्टर किसने निकाल लिया, अब तो कबाड़ हो रहे UK के प्लेन की भारत भी ले रहा मौज

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2025

ब्रिटिश नेवी का लड़ाकू जहाज क्या नारियल का तेल डालने से उड़ जाएगा। दुश्मनों पर बम और मिसाइलें दागने वाला ये जहाज क्या चिकेन और पराठे खाता है। ब्रिटिश फाइटर जेट का आखिर फ्यूज कंडक्टर किसने निकाल दिया? ऐसे संजीदा सवालों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। ब्रिटेन की नेवी का सबसे आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट एफ 35 बी करीब 18 दिनों से केरल के तिरुवंतपुरम में अटका हुआ है। विमान 14 जून को भारत में लैंड हुआ था और अभी तक केरल में ही है। ये विमान यूके के युद्धपोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ अरब सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग ले रहा था। लेकिन फ्यूल समस्या के कारण इसे अचानक भारत में लैंड करवाना पड़ा। इसकी इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई।

जासूसी करने के इरादे से क्या हुआ था दाखिल

खराब मौसम और कम फ्यूल के कारण यह जेट अपने कैरियर पर वापस लैंड नहीं कर सका। इसके बाद इंडियन एयरफोर्स के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम ने इसे डिटेक्ट किया और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैडिंग की इजाजत दी। लैंडिंग के बाद एयरफोर्स ने जेट को ईंधन और रसद सहायता प्रदान की।  हालांकि कई लोग कह रहे है कि अमेरिका का ये एफ 35 विमान जो ब्रिटेन के पास था वो हिंदुस्तान की सरहद के अंदर घुसकर जासूसी करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वो इंडियन एयर स्पेस में घुसा हमने उसे डिटेक्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन कहानी केवल एफ 35 की इमरजेंसी लैंडिग की नहीं है। लेकिन कहानी केवल इतने भर नहीं है। हिंदुस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन को नाको चने चबाने का काम किया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश