क्या कोरोना वायरस को दूसरा दौर आना बाकी है? WHO ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात संबंधी स्थितियों के प्रमुख ने कहा कि हमें कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा दौर से लड़ने की जरूरत है न कि इस पर ध्यान देने की कि इस संक्रमण का दूसरा दौर कब आएगा। डॉ. माइकल रयान ने कहा कि अगर लोग कोरोना वायरस के मौजूदा दौर से लड़ने का सबक सीखते हैं तो दूसरे दौर से लड़ने में दुनिया काफी हद तक बेहतर स्थिति में होगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में हो रहे प्रदर्शन पर ट्रंप ने कहा- 'नायकों' को बदनाम करना चाहते हैं प्रदर्शनकारी

डब्ल्यूएचओ के अधिकारी इस विषाणु से लड़ने में अहम रणनीतियों के तौर पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और साफ-सफाई रखने के साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर जोर देते हैं। उनका कहना है कि सरकारों को अपने देशों में बीमारी की स्थिति पर आधारित नीतियों की रूपरेखा बनानी चाहिए। रयान ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के पहले दौर में दूसरी बार सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा