कोरोना वायरस का सबसे पहला मरीज जिसका हुआ था इलाज, WHO की टीम ने किया उस अस्पताल का दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

वुहान। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल ने शुक्रवार को वुहान के उस अस्पताल का दौरा किया, जहां चीन के मुताबिक एक वर्ष पहले कोविड-19 के पहले मरीज का उपचार किया गया था। दल कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में तथ्यों का पता लगाने के अभियान पर यहां आया है। अस्पताल के दौरे से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल के सदस्यों ने चीन के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की। यह दल आगामी दिनों में वुहान में कई स्थानों का दौरा करेगा। हॉलैंड की विषाणु वैज्ञानिक मारियन कूपमान्स ने सुबह ट्वीट किया, ‘‘अपने सहयोगियों के साथ मुलाकात की।’’ चीन आने के बाद से 14 दिन के लिए यह दल पृथक-वास में था, बृहस्पतिवार को उनकी पृथक-वास की अवधि समाप्त हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर