WHO की टीम चीन के वुहान शहर का करेगी पूरी तरह से छानबीन, पता चलेगी कोरोना की सच्चाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

वुहान। चीन के वुहान में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच कर रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम के एक सदस्य ने बताया कि चीन ने उन्हें हर स्थान पर जाने और हर उस कर्मी से मिलने की अनुमति दे दी जिसका उन्होंने आग्रह किया था। पीटर डेसजक ने एसोसिएटेड प्रेस को शुक्रवार को बताया कि टीम के सदस्यों ने अपनी जांच में शामिल करने के लिए स्थानों और लोगों की एक सूची दी थी जिसपर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। ब्रिटेन में जन्मे प्राणी विज्ञानी डेसजक ने कहा, “ हमसे पूछा गया था कि हम कहां जाना चाहते हैं। हमने अपनी एक सूची दी थी... जिसे स्वीकार कर लिया गया। ’’

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी