कौन बनेगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री? रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। हालांकि भाजपा के लिए एक चुनाव में मुख्यमंत्री का पद भी हो गया है। दरअसल, भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनाव लड़ा था। भाजपा तो जीत गई लेकिन पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा से हार गए। इसके बाद से ही यह सवाल काफी सुर्खियों में है कि आखिर उत्तराखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा? आपको यह भी बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को हटाने के बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की सत्ता सौंपी थी। चुनावी हार के बावजूद भी आलाकमान में फिलहाल उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विचार करना फिलहाल नहीं छोड़ा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा को एक ब्राह्मण चेहरे की भी तलाश है। 

इसे भी पढ़ें: ममता के बयान पर बोले अधीर रंजन, पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं, पूरे भारत में कांग्रेस के पास 700 MLAs

धामी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर 5 से 6 विधायक अपने पद तक छोड़ने को तैयार हैं ताकि वह चुनाव लड़ सके। कुल मिलाकर देखें तो उत्तराखंड को लेकर फैसला आलाकमान को ही करना है। उत्तराखंड को लेकर भाजपा नेतृत्व लगातार बैठक भी कर रहा है। दूसरी ओर धामी के पक्ष में भी कई नवनिर्वाचित विधायक खड़े हैं। धामी के अलावा किसी दूसरे क्षत्रिय को मुख्यमंत्री बनाने की तरफ अगर पार्टी बढ़ती है तो इस परिस्थिति में सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल जैसे दिग्गज नेताओं का भी नाम सामने आ सकता है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर