INDIA बनाम NDA, महाराष्ट्र की महाभारत में कौन मारेगा बाजी? दूसरे चरण में इन सीटों पर मुकाबला

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में महाराष्ट्र की आठ सीटों पर चुनाव है।  बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में मतदान होना है। वहीं 19 अप्रैल को पहले चरण में रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में मतदान हुए थे। दूसरे चरण में मांदेड़ और अमरावती में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम चव्हाण बोले- प्रधानमंत्री की टिप्पणी हमारे लिए नीतिगत मामले की तरह

2014 के चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिली थी। एनडीए का वोट शेयर 2009 के लगभग 35 प्रतिशत से बढ़कर 2014 में 47.9 प्रतिशत तक पहुंच गया। 2019 के चुनाव में भी बीजेपी को बंपर जीत मिली। एनडीए का वोट शेयर 50 प्रतिशत के पार पहुंच गया। महाराष्ट्र की राजनीति में ये चुनाव पिछले 3-4 दशक के बाद बेहद रोचक चुनाव हो सकता है। बाल ठाकरे और शरद पवार की विरासत पर कब्जे को लेकर एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, अजित पवार और सुप्रिया सुले के बीच कड़ी टक्कर है। 

इन तीन सीट पर कड़ा मुकाबला

बुलढाणा: जाधव बनाम खेडेकर

यवतमाल-वाशिम: राजश्री बनाम देशमुख

हिंगोली: कदम बनाम पाटिल

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार