Bangladesh Hindu Protest: सड़कों पर हिंदुओं के उतरते ही पलटा पूरा खेल, भागे-भागे नए प्रधानमंत्री ने बुला ली बड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2024

हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ चल रहे हमलों को संबोधित करने के प्रयास में बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को हिंदू छात्रों और समुदाय के सदस्यों के साथ एक बैठक बुलाई है। अंतरिम सरकार ने कहा कि चर्चा मौजूदा संकट को हल करने और हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगी। रिपोर्टों के अनुसार, 5 अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों को 52 जिलों में हमलों की कम से कम 205 घटनाओं का सामना करना पड़ा है। कैबिनेट सदस्यों के शपथ लेने के बाद अंतरिम सरकार ने रविवार को अपने पहले आधिकारिक बयान में कहा कि कुछ स्थानों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले गंभीर चिंता के साथ देखे गए हैं। बढ़ती चिंताओं के बीच, अल्पसंख्यक समूह अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में Police Encounter के बाद दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप