खाने-पीने का सामान हुआ महंगा, थोक महंगाई बढ़कर 0.58 पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

नयी दिल्ली। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति नवबंर महीने में बढ़कर 0.58 प्रतिशत पर पहुंच गयी। अक्टूबर में यह 0.16 प्रतिशत पर थी। मासिक थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2018 में 4.47 प्रतिशत पर थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, खाने-पीने के सामान की मुद्रास्फीति अक्टूबर में 9.80 प्रतिशत से बढ़कर नवंबर 2019 के दौरान 11 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

वहीं, गैर-खाद्य उत्पाद वर्ग की मुद्रास्फीति अक्टूबर में 2.35 प्रतिशत से कम होकर नवंबर में 1.93 प्रतिशत रह गई। विनिर्मित उत्पाद के लिए थोक मुद्रास्फीति इस महीने भी शून्य से 0.84 प्रतिशत नीचे रही। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते आए आंकड़ों के मुताबिक, प्याज सहित अन्य सब्जियों, दाल और मांस, मछली जैसी प्रोटीन वाली वस्तुओं के दाम चढ़ने से नवंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। यह इसका तीन साल का उच्चस्तर है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका