अपर्णा यादव के लिए परिवार से बड़ा है राष्ट्रधर्म, भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मोदी-योगी को कहा शुक्रिया

By नीरज कुमार दुबे | Jan 19, 2022

नमस्कार न्यूजरूम में आप सभी का स्वागत है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आज समाजवादी पार्टी को तब तगड़ा झटका लगा जब यादव परिवार की फूट सामने आ गयी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं हैं। माना जा रहा है कि अब भाजपा उनको लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है। हम आपको याद दिला दें कि अपर्णा यादव इस सीट से सपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ी थीं लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। रीता बहुगुणा जोशी अब प्रयागराज से भाजपा सांसद हैं और वह अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट मांग रही हैं लेकिन अब अपर्णा की भाजपा में एंट्री के बाद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट मिलना मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव में भाजपा सहित सभी दलों ने दलितों-पिछड़ों पर लगाया है बड़ा दांव

दूसरी ओर अपर्णा का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उन्हें आजमगढ़ के सांसद के तौर पर भी असफल बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू श्रीमती अपर्णा यादव का परिवारवाद के दलदल से निकल कर राष्ट्रवाद के पथ पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। मौर्य ने कहा कि अच्छे लोग अपने लिये सही रास्ता खोज ही लेते हैं। बाद में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये