पश्चिम बंगाल में क्यों हारी भाजपा ? शुभेंदु अधिकारी ने दिया चौंका देने वाला बयान

By अनुराग गुप्ता | Jul 19, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार को लेकर नंदीग्राम से विधायक और पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि आखिरी भाजपा की हार क्यों हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के कई नेताओं के अति आत्मविश्वास की वजह से पार्टी की हार हुई है। क्योंकि नेताओं को लगता था कि यहां पर भाजपा की 170 से ज्यादा सीटें आएंगी। 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि 2 मई के नतीजों में भाजपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसके साथ ही भाजपा को 200 प्लस सीटें हासिल होंगी। हालांकि भाजपा के सभी दावे धरे के धरे रह गए। 2 मई को जब परिणाम सामने आया तो एक बार फिर से ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन गई।

पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर इलाके में रविवार को भाजपा की बैठक हुई। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कई नेताओं के अति आत्मविश्वास की वजह से जमीनी हकीकत को समझने में नाकामयाब रहे। हमने शुरुआती दो चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिर हमारे कई नेता अति आत्मविश्वास में खो गए। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में संविधान का राज नहीं, ममता ने TMC के गुंडों को खुली छूट दी हैं: भाजपा 

उन्होंने कहा कि नेताओं ने मानना शुरू कर दिया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 170-180 सीटें मिलने वाली हैं और उन्होंने काम करना छोड़ दिया। जो काफी मंहगा पड़ा। उल्लेखनीय है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 213 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि भाजपा के खाते में 77 सीटें गईं।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत