अक्षय कुमार की 'लक्ष्‍मी बम' पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, फिल्म को बायकॉट करने की मांग

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2020

सुशांत सिंह रातपूत की मौत के बाद काफी समय से बॉलीवुड बुरी तरह से ट्रोल हो रहा है। बॉलीवुड पर बॉलीवुड पर कब्जा जमाए बैठे खान, कपूर, जौहर, भट्ट परिवार के लोगों को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस समय स्टारकिड्स को सपोर्ट न करके बॉलीवुड के आउटसाइडर्स स्टार्स को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका असर तब देखने को मिला जब विद्युत जामवाल हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म खुदा हाफिज को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की सड़क 2 ने सबसे ज्यादा डिसलाइक का रिकॉर्ड बना लिया। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने शुरू की अपनी एक्शन फिल्म की तैयारी, शेयर किया ये धाकड़ वीडियो

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' को बायकॉट करने की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर #shameonakshaykumar #boycottlaxmmibomb जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने  का आरोप लगा रहे हैं। एक संगठन से फिल्म 'लक्ष्मी बम' और अक्षय कुमार पर लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया हैं। उनका तर्क है कि फिल्म में हिंदू-मुस्लिम दो अलग-अलग समुदाय के लड़का लड़की की शादी को दिखाया गया है। दरअसल 'लक्ष्मी बम' में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ बताया जा रहा है जबकि इसमें कियारा आडवाणी का किरदार का नाम प्रिया होगा। साथ ही फिल्म का लक्ष्मी बम नाम रखने पर भी आपत्ति जताई है। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी पूजनीय देवी है। जिनकी आराधना की जाती है। 

लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म का निर्देशन मुस्लिम निर्देशक शबीना खान ने किया है। वह हिन्दू धर्म की परम्पराओं को नहीं जानती है। फिल्म 9 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली