Health Tips: 40 की उम्र के बाद मसल्स बनाना क्यों है सबसे बड़ा हेल्थ इन्वेस्टमेंट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By अनन्या मिश्रा | Jun 06, 2025

आज के समय में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर जागरुक है। वहीं 40 साल की उम्र के बाद शरीर में हर 10 साल में 3 से 5% मसल्स कम होने लगते हैं। इससे धीरे-धीरे ताकत कम होने लगती है और कैलोरी बर्न की रफ्तार घटने लगती है। वहीं फैटी लिवर, डायबिटीज और गिरने से हड्डी टूटने जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। कई बार कमजोर मसल्स से गिरना बाद के सालों में जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए आपको अभी से निवेश करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 40 के बाद मसल्स बनाना सेहत के लिए अच्छा निवेश कैसे हैं।

मेटाबॉलिज्म पर होता है ऐसा असर

इसे भी पढ़ें: Study: चाय, बेरीज, डार्क चॉकलेट और सेब से बढ़ाएं अपनी उम्र 

ये 5 स्टेप्स फॉलो करें

वजन के हिसाब से लें प्रोटीन

आपको बॉडीवेट के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। जैसे 1 किलो वजन पर 1 ग्राम प्रोटीन लें। इस तरह से यदि व्यक्ति का वेट 70 किलो है, तो उस हिसाब से 70 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। 

सप्ताह में 2 बार मसल ट्रेनिंग

आपको सप्ताह में दो बार मसल्स ट्रेनिंग के लिए वॉल पुश-अप्स और स्क्वाट्स जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप शुरूआत में दो 10-12 रेप्स के करें। वहीं धीरे-धीरे इसको बढ़ाते रहें।

रिकवरी पर करें फोकस

हेल्दी रहने के लिए नींद भी बहुत जरूरी होती है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। ध्यान रखें कि अच्छी और गहरी नींद के लिए कमरे में पर्याप्त अंधेरा और ठंडक होनी चाहिए। वहीं दोपहर के 2 बजे के बाद आपको कैफीन अवॉइड करनी चाहिए।

सही न्यूट्रिशन लें

रोजाना 10 मिनट धूप से विटामिन D लें। साथ ही 1 चम्मच कद्दू का बीज खाने से आपको मैग्नीशियम मिलेगा। वहीं 1 चम्मच अलसी पाउडर खाने से ओमेगा 3 मिलेगा।

पूरे दिन रहें एक्टिव

पूरा दिन एक्टिव रहने के लिए रोजाना 5 मिनट सीढ़ी चढ़ें और ब्रश करने के दौरान 2 मिनट वॉ-सिट कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर