तालिबान से बातचीत करने वाली मोदी सरकार किसानों से बात क्यों नहीं कर सकती: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों पर पानी की बौछार किये जाने की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि तालिबान के साथ बातचीत करने वाली नरेंद्र मोदी सरकार देश के किसानों से बातचीत क्यों नहीं कर सकती। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह आग्रह भी किया कि वह किसानों को बातचीत के लिए बुलाएं और तीनों ‘काले कानूनों’ को निरस्त करने की घोषणा करें। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की भाजपा के साथ मिली-जुली कुश्ती, दिग्विजय ने पूछा- तेलंगाना की सभी सीटों पर क्यों नहीं लड़ते चुनाव

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र और हरियणा की भाजपा सरकारें 10 महीने से गांधीवादी तरीके से आंदोलनरत किसानों को जानबूझकर भड़काने, भिड़वाने और लड़वाने की साजिश कर रही हैं। ये साजिश केवल यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि जवानों और किसानों को लड़वाने की भी साजिश है। करनाल में हजारों किसानों पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन किसानों ने अपना संयम नहीं खोया।’’ सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘मोदी जी, आप दोहा (कतर) में तालिबान से बात कर सकते हैं, तो फिर आप दिल्ली की सीमा पर 10 महीने से बैठे अन्नदाताओं से बात क्यों नहीं कर सकते? ये सत्ता का अहंकार किसलिए है?’’ 

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी