ओवैसी की भाजपा के साथ मिली-जुली कुश्ती, दिग्विजय ने पूछा- तेलंगाना की सभी सीटों पर क्यों नहीं लड़ते चुनाव

Digvijay
अंकित सिंह । Sep 7 2021 6:44PM

दिग्विजय सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अपने गृह राज्य तेलंगाना की सभी सीटों में क्यों नहीं लड़ते? बिहार में क्यों लड़ते हैं और उत्तर प्रदेश में क्यों लड़ रहे हैं? मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि ये उनकी केवल भाजपा से मिली-जुली कुश्ती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों शोरों से लगी हुई हैं। इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी भी लगातार उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वह 100 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कर रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओवैसी पर बड़ा आरोप लगाया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने ओवैसी से पूछा कि आप अपने गृह राज्य तेलंगाना की सभी सीटों पर चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं? 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अपने गृह राज्य तेलंगाना की सभी सीटों में क्यों नहीं लड़ते? बिहार में क्यों लड़ते हैं और उत्तर प्रदेश में क्यों लड़ रहे हैं? मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि ये उनकी केवल भाजपा से मिली-जुली कुश्ती है। आपको बता दें कि आज ओवैसी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा को हराया जाए। हमारी कोशिश होगी कि उत्तर प्रदेश से AIMIM के विधायक बनें... हमने कहा है 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही है, 100 सीटों से बढ़ भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के अयोध्या दौरे पर शहनवाज का तंज, कहा- उम्मीद है कि वे थोड़ी अच्छी बात करेंगे

गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कहा कि पहले सपा-बसपा को हमसे गठबंधन करने के लिए आने दीजिए। हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। वे पहले बात तो करें। उन्होंने कहा कि हम चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे भी। ओवैसी ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की यह जीत मुसलमानों की होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़