Freestyle Chess Las Vegas में डी गुकेश नहीं ले रहे हिस्सा, सामने आई ये वजह

By Kusum | Jul 17, 2025

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश लास वेगास में हो रहे 16 खिलाड़ियों के फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में मौजूद नहीं हैं। इस समय भारत की अगुवाई आर प्रज्ञानंद कर रहे हैं, उन्हें मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके विपरीत, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती को टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप में रखा गया है।

फिलहाल, भारत के प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलकर की। इसके बाद उन्होंने असाउबायेवा को हराया। तीसरे राउंड में उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए कीमर को हराया और फिर चौथे राउंड में कार्लसन को चौंका दिया। 

दरअसल, आर प्रज्ञानंद ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन पर बेहतरीन जीत दर्ज की। 19 वर्षी प्रज्ञानंद ने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन को महज 39 चालों में मात दी है।

 

गुकेश नहीं ले रहे हैं हिस्सा

वहीं, डी गुकेश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह भी अब सामने आ गई है। दरअसल, क्लासिकल विश्व चैंपियन होने के कारण गुकेश को सभी ग्रैंड स्लैम टूर इवेंट में एंट्री मिल जाती है।  

लेकिन गुकेश ने पिछले फ्रीस्टाइल शतरंज मुकाबलों में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से हटने का फैसला किया है। वह लगभग एक महीने बाद ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत