आखिर एपल ने क्यों Apple Store से हटाएं 1.35 लाख से ज्यादा एप्स, जानें क्यों लिया इतना बड़ा कदम

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2025

हाल ही में Apple अपने App Store की पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए एक सख्त और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कंपनी ने यूरोपीय संघ के नए नियमों का पालन न करने वाले 1.35 लाख से ज्यादा एप्स को हटाने का फैसला लिया है। बता दें कि, अब तक कि यह सबसे बड़ी एप रिमूवल एक्शन माना जाएगा।

Apple ने उन एप्स को हटाया है, जिनके डेवलपर्स ने अपनी ट्रेडर जानकारी (Trader Information) यानी पता, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस शेयर नहीं किया था। नए EU नियमों के मुताबिक, सभी एप डेवलपर्स को अपनी ट्रेडर स्थिति (Trader Status) को बताना जरूरी है। यदि यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती, तो Apple उस एप को बैन कर देगा।

 

क्या है Digital Services Act?

बता दें कि, यूरोपीय संघ का डिजिटल सर्विसेज एक्ट (DSA) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए नए नियमों को लागू करता है, इससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा बेहतर सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें, यह कानून अगस्त 2023 में लागू हुआ था, फिर 17 फरवरी 2024 से सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने इसको अनिवार्य कर दिया था।

DSA के आर्टिकल 30 और 31 के तहत, जो भी डेवलर EU में नया एप या अपडेट जारी करना चाहता है, उसको अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स को शेयर करना होगा। इतना ही नहीं, Apple ने डेवलपर्स को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने 17 फरवरी तक अपनी ट्रेडर स्थिति जमा नहीं की, तो उनके एप्स को हटा दिया जाएंगे। अब कंपनी इस नियम को पूरी सख्ती से लागू कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन