'मुझसे बकवास करना बंद कीजिए...', आखिर ईरान की घटना के बाद नेतन्याहू पर क्यों भड़के जो बाइडेन

By अंकित सिंह | Aug 04, 2024

ईरान और इजरायल के बीच तनातनी जारी है। हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानियेह की हत्या के बाद यह तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, इजरायल ने अभी तक खुलकर ये स्वीकार नहीं किया है कि इस्माइल हानिया की हत्या के पीछे उसका हाथ है। अब इजरायल का यह दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है। दरअसल, इजरायल की इस हरकत की वजह से अमेरिका नाराज हो गया है। इस्माइल हानियेह की हत्या के कुछ दिनों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी बातचीत के दौरान प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "मुझसे बकवास करना बंद करें", चैनल 12 न्यूज ने बिना किसी आधिकारिक स्रोत का हवाला दिए रिपोर्ट दी। 

यह बढ़ते तनाव के बीच आया है, क्योंकि ईरान और तेहरान समर्थित समूहों ने अपने कई नेताओं की हालिया हत्याओं का बदला लेने की कसम खाई है। राष्ट्रपति बिडेन ने 13-14 अप्रैल की रात के दौरान इज़राइल पर ईरान के अभूतपूर्व मिसाइल और ड्रोन हमले को विफल करने में सहायता के लिए क्षेत्रीय शक्तियों को एकजुट किया है। उत्तरी वेस्ट बैंक में किये गए दो इजराइली हवाई हमले में नौ फलस्तीनी आतंकी मारे गए हैं। इजराइली सेना यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: Iran के खुलकर समर्थन में पाकिस्तान, इस्लामिक संगठन की बैठक को लेकर दिया बयान

इजराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने शनिवार सुबह उत्तर-पश्चिम वेस्ट बैंक के तुलकारेम शहर के उत्तर-पश्चिम में एक ग्रामीण इलाके में पांच आतंकवादियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया। वाहन में सवार लोग हमला करने के लिए जा रहे थे। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन लोगों के शवों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर