प्रधानमंत्री मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- पिछले 5 वर्षों में क्यों नहीं की घोषणा ?

By अनुराग गुप्ता | Dec 21, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 सालों में घोषणाएं क्यों नहीं की ? समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों, आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं। उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की ? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं ? महिलाएं हमारे (लड़की हूं, लड़ सकती हूं) नारे से जाग गई हैं। 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुए मां अपना काम जारी रख सके। इसके लिए महिलाओं की छुट्टी को 6 महीने किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: फर्जी वोटरों के खिलाफ मोदी सरकार का नया चुनाव सुधार, वोटर आईडी met आधार, विपक्ष को क्यों ऐतराज? 

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं का बराबरी का भागीदार बनाने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएं देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

Delhi Weather: न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री पहुंचा, तीन साल में अक्टूबर की सबसे सर्द सुबह