By अभिनय आकाश | Sep 19, 2026
आदर और प्यार दिखाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन भारतीय नौसैनिकों के सामने जाकर खड़े हो गए। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी पुतिन को देख अपना सीधा हाथ उठा लिया। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सरकोस्की जिन्होंने यूक्रेन में बैठकर कहा है कि अगर रूस हम पर हमला करता है तो हम रूस को बहुत तेजी से हरा देंगे। अगर यूक्रेन 6 महीनों के अंदर रूस की आधी रिफाइनिंग क्षमता को खत्म कर सकता है तो हम छह हफ्तों के अंदर पूरे रूस को मिटा सकते हैं। यहां पर पोलैंड के विदेश मंत्री जिस हम की बात कर रहे हैं वो हम नाटो है। इस धमकी के तुरंत बाद भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ रूस की यात्रा पर पहुंच गए। पिछले 8 वर्षों में किसी भारतीय सेना प्रमुख का यह पहला रूस दौरा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत रूस गए थे। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार कोई भारतीय सेना प्रमुख मॉस्को पहुंचा है। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार किसी भारतीय सेना प्रमुख का मॉस्को जाना अपने आप में एक बड़ा रणनीतिक दांव है। यह दिखाता है कि भारत अब अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ संतुलन बनाए रखने की औपचारिकता नहीं करेगा।
पुतिन ने भारतीय नौसैनिकों की तरफ देखते हुए रूसी भाषा में थैंक यू कहा। पुतिन ने भारतीय नौसैनिकों से कहा कि आप हमारी नेवी डे परेड में आए उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। मजे की बात देखिए कि आईएनएस तवार पर खड़े भारतीय नौसैनिकों ने सम्मान के साथ अपना सीधा हाथ खड़ा करके रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का अभिवादन किया। भारतीय नौसैनिकों ने कहा लॉन्ग लिव द रशियन आर्मी। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय नौसेना के इस फिरीगेट आईएनएस तबार का निर्माण रूस में ही किया गया था।