रणबीर कपूर ने 2 साल से क्यों नहीं की कोई फिल्म? क्या करण जौहर की भीष्म थी वजह

By रेनू तिवारी | Mar 25, 2020

दो साल का वक्त बीत गया है रणबीर कपूर की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई। ये एक बड़ा सवाल है कि आखिर दो साल से रणबीर कपूर क्या कर रहें हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली थी लेकिन ये फिल्म अधर में ही लटग गई है। फिल्म लंबे समय से बन रही है लेकिन किसी न किसी कारण फिल्म की शूटिंग तो कभी रिलीज डेट टल जाती। अभी भी यह तय नहीं है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी। रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म संजू में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 

 

इसे भी पढ़ें: OMG! सिद्धार्थ शुक्ला के साथ HOOKUP करना चाहती हैं माहिरा शर्मा, शहनाज का अब क्या होगा?

रणबीर को लेकर जो ताजा रिपोर्ट है उसके अनुसार ये कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने लंबे आराम के बाद नयी फिल्म करने का फैसला ले लिया है। मुबंई गलियारों की खबरें माने तो रणबीर कपूर ने बड़े बजट की फिल्म साइन करने का फैसला कर लिया है।  फिल्म दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म भीष्म का हिन्दी रीमेक होगा। फिल्म के निर्माता और निर्देशक करण जौहर होंगे। करण की इस फिल्म पर काफी दिनो से नजर थी। अब उन्होंने इस फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाने का पूरा मन बना लिया है। 

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट करने जा रही है अपने कॅरियर की सबसे बड़ी गलती, क्या रणबीर कपूर है वजह?

आपको बता दे कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के बाद ही रणबीर कपूर नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। ब्रह्मास्त्र को उनके ही खास दोस्त आर्यन मुखर्जी बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहिरों के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ग्राफिक्स और एनिमेशन का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाएगा। इसी कारण फिल्म को बनाने में देरी हो रही हैं। साथ ही रणबीर कपूर के पिता की तबियत खराब होने के कारण फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया था।

प्रमुख खबरें

भारत की Energy Supply की टेंशन खत्म! एक तरफ Russia से आया Crude Oil तो दूसरी तरफ America ने भेजा ईंधन

UP Health Infra को CM Yogi का Booster Dose, 1200+ नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

Petrol Price में मिलेगी बड़ी राहत? AIDA ने Nitin Gadkari को दिया 20% से ज्यादा Ethanol Blending का प्रस्ताव

Navratri Special: व्रत में भी खाएं टेस्टी और हेल्दी, बनाएं समा चावल का उपमा, जानें Quick Recipe