Trump को जोरदार जवाब देने वाले नेता से क्यों मिले किंग चार्ल्स, इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस का संदेश

By अभिनय आकाश | May 27, 2025

अमेरिका के साथ तनावपूर्ण रिश्तों का सामने कर रहे मुल्क में ब्रिटेन के किंग की यात्रा हुई है। किंग चार्ल्स तृतीय 26 मई को कनाडा की दो दिवसीय यात्रा पर ओटावा पहुंचे। यह यात्रा देश के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में किंग की कनाडा की पहली यात्रा है। चार्ल्स ने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की है। कार्नी ही वो शख्स हैं जिन्हें डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना करने वाले कैंपेन के बाद मार्च में वहां की जनता ने चुना है। 

इसे भी पढ़ें: पूरा पागल हो गया है...पुतिन पर भड़के ट्रंप, कहा- बर्बाद हो जाएगा रूस

कनाडा के लोग आमतौर पर राजशाही को लेकर बहुत भावुक नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्नी अमेरिका से फर्क दिखाने को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि किंग का दौरा कनाडा की स्वतंत्रता और संप्रभुता को साफ तौर पर दर्शाता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मान हमारी संवैधानिक परंपरा और पहचान को दिखाता है। यह इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस (स्थानीय) लोगों के मेल से बनी हमारी एकता को भी दर्शाता है।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद

Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!

इतिहास रच Mirabai Chanu ने पूरा किया मेडल का ग्रैंड स्लैम! Nagoya Asian Games में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक

Russia-China Counter: ग्रीनलैंड में मिलिट्री बेस बनाएगा अमेरिका, हो गई बड़ी डील!