ये तो धोखाधड़ी से कब्जा हुआ... समाजवादी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट ने क्‍यों फटकारा

By अंकित सिंह | Jul 22, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने पीलीभीत में एक नगर निगम की संपत्ति से बेदखली को चुनौती देने वाली समाजवादी पार्टी की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और टिप्पणी की कि कार्यालय आवंटन राजनीतिक दुरुपयोग और बाहुबल का परिणाम था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने राजनीतिक शक्ति के कथित दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी की। न्यायमूर्ति कांत ने एसपी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे से पूछा कि आपने परिसर पर कब्ज़ा कैसे किया?  

दवे ने तर्क दिया कि कार्यालय के लिए किराया देने के बावजूद, नगर निगम के अधिकारी उनके मुवक्किल को बेदखल करने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया गया है। पीठ ने कहा, ‘‘आप एक राजनीतिक दल हैं। आपने जगह पर कब्जा करने के लिए आधिकारिक पद और राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग किया। जब कार्रवाई होती है, तो आपको सब कुछ याद आने लगता है। क्या आपने कभी नगरपालिका क्षेत्र में 115 रुपये किराए पर कार्यालय की जगह के बारे में सुना है? यह सत्ता के दुरुपयोग का स्पष्ट मामला है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | शिल्पा शिरोडकर ने मौत की अफवाहों को लेकर की पहली बार बात, रंग-रूप के चलते Nawazuddin Siddiqui ने झेली शर्मिंदगी

जब दवे ने छह सप्ताह तक बेदखल नहीं किए जाने की अपील की की, तो पीठ ने कहा, ‘‘इस समय आप एक अनधिकृत अधिभोगी हैं। ये धोखाधड़ी वाले आवंटन नहीं, बल्कि धोखाधड़ी वाले कब्जे हैं।’’ दवे ने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। पीठ ने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि आप उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करें और ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले आवंटन या कब्जे को अदालत के संज्ञान में लाएं। हम इस कदम का स्वागत करेंगे।’’ उच्चतम न्यायालय ने 16 जून को पार्टी के पीलीभीत जिलाध्यक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जो उन्हें स्थानीय पार्टी कार्यालय खाली करने के आदेश के मामले में नई याचिका दायर करने से रोकता था।। शीर्ष अदालत ने पार्टी को नगर निकाय के निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय में जाने की स्वतंत्रता प्रदान की।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध